Search This Blog

Saturday, 19 November 2016

कोल्ड प्ले के जवाब में राष्ट्रवादी युवक कोंग्रेस का हॉट प्ले विथ चाय

राष्ट्रवादी युवक कोंग्रेस ने मुम्बई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में कोल्ड प्ले के जवाब में हॉट प्ले विथ चाय का आयोजन किया।  राष्ट्रवादी युवक कोंग्रेस के मुम्बई प्रदेश अध्यक्ष नीलेश भोसले व उपाध्यक्ष करण सिंह प्रिंस के नेतृत्व में सैकड़ो की तादात में कार्यकर्ताओं से स्ट्रीट  डांस , गोंधल और स्ट्रीट प्ले कर अपना विरोध प्रकट किया।  कार्यकर्ताओ की भारी भीड़ को देखते हुए मुम्बई पुलिस ने तत्काल दखल दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को जबरन पुलिस स्टेशन ले गयी।  करण सिंह प्रिंस ने बताया की एक  ओर पूरा देश कतार में लगा है वहीँ अमीरी का नंगा नाच हो रहा है।  उन्होंने कहा कि देश हित में ऐसे आयोजनों को अभी नहीं होना चाहिए।  उन्होंने कहा की राष्ट्रवादी युवक कोंग्रेस ने अपना प्रदर्शन गरीबों के हित में किया।  

No comments:

Post a Comment